100 एकड़ भूमि सिंचाई से वंचित

Updated at : 09 Jan 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
100 एकड़ भूमि सिंचाई से वंचित

पानी रहने के बावजूद सिंचाई से वंचित हैं किसान दिनेश पांडेय वंशीधर नगर : प्रखंड के मार्चवार ग्राम स्थित उद्वह सिंचाई योजना मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा है. यह योजना जहां विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है, वहीं लगभग 100 एकड़ भूमि की सिंचाई सिंचित होने से वंचित है. कम खर्च पर इस […]

विज्ञापन
पानी रहने के बावजूद सिंचाई से वंचित हैं किसान
दिनेश पांडेय
वंशीधर नगर : प्रखंड के मार्चवार ग्राम स्थित उद्वह सिंचाई योजना मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा है. यह योजना जहां विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है, वहीं लगभग 100 एकड़ भूमि की सिंचाई सिंचित होने से वंचित है. कम खर्च पर इस योजना को पुनः चालू किया जा सकता है.
इस योजना के चालू हो जाने से जहां 100 एकड़ भूमि में रबी व खरीफ फसल की सिंचाई होगी, वहीं लगभग 50000 रुपये वार्षिक राजस्व की प्राप्ति भी होगी. किसानों को अपनी भूमि के सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. 1981 से मार्चवार उद्ववह सिंचाई योजना चालू है. इस योजना के तहत 150 एकड़ भूमि सिंचित होने का लक्ष्य था. लेकिन 100 एकड़ भूमि की सिंचाई होती थी. इस योजना से मार्चवार ग्राम के किसान लाभान्वित होते थे.
लेकिन विगत कुछ वर्षों से विभागीय लापरवाही व मशीनों के रख रखाव के अभाव में ये योजना बेकार पड़ा है. वित्तीय वर्ष 2002-03 में विभाग ने एक लाख रुपये मरम्मत के लिए दिया था, जिससे 1000 फीट पाइप लाइन की मरम्मत व उत्तर पाइप लाइन की मरम्मती में खर्च किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola