182 लाभुकों पर होगी प्राथमिकी
Updated at : 06 Jan 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, फरठिया, उड़सुगी, मधेया, पीपरा व कल्याणपुर पंचायत के लाभुकों पर होगा मामला दर्ज बीडीअो ने थाना में आवेदन दिया है गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के 182 लाभुकों पर मामला दर्ज करने के लिए गढ़वा थाना को आवेदन दिया गया है़ इन सभी लाभुकों […]
विज्ञापन
गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, फरठिया, उड़सुगी, मधेया, पीपरा व कल्याणपुर पंचायत के लाभुकों पर होगा मामला दर्ज
बीडीअो ने थाना में आवेदन दिया है
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के 182 लाभुकों पर मामला दर्ज करने के लिए गढ़वा थाना को आवेदन दिया गया है़ इन सभी लाभुकों ने आवास मद की प्रथम किस्त के रूप में 26500 तथा दूसरी किस्त के रूप में 35 हजार रुपये लिये हैं, लेकिन उस अनुसार आवास का निर्माण नहीं कराया है़ कई बार निर्देश दिये जाने के बाद भी आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गयी है़ जिन पर मामला दर्ज होना है, उनमें दुबे मरहटिया पंचायत के 86 लोग शामिल है़ं
इसके अलावा फरठिया पंचायत के 34, उड़सुगी पंचायत के 22, मधेया पंचायत के 25, पीपरा पंचायत के छह तथा कल्याणपुर पंचायत के नौ लाभुकों के नाम शामिल है़ं प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने इसको लेकर गढ़वा थाना में आवेदन दिया है़
बीडीओ ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से सभी लाभुकों के खाते में सीधे प्रथम किस्त की राशि भेजी गयी है़ जिन्हें राशि भेजी गयी है, उनमें से जिन लोगों ने काम प्रारंभ भी नहीं किया है, उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया जा रहा है़ इसके अलावा कई लाभुक ऐसे भी हैं, जो द्धितीय किस्त लेकर आगे का काम अधूरा छोड़े हुए है़ं श्री महतो ने कहा कि हठी लाभुकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. उनपर मामला दर्ज करने के अलावा राशि की वसूली भी की जायेगी़
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लगातार आवास पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है़ लेकिन लाभुक पैसा लेने के बाद भी निर्माण नहीं कर रहे है़ं उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व मेराल प्रखंड में भी 113 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था़ गढ़वा दूसरा ऐसा प्रखंड है, जहां इस तरह का कदम उठाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




