विशुनपुरा में ग्रामीणों ने बालू ले जा रहे ट्रकों को रोका

Updated at : 06 Jan 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
विशुनपुरा में ग्रामीणों ने बालू ले जा रहे ट्रकों को रोका

विशुनपुरा : विशुनपुरा में आये दिन पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे से बालू लदे ओवर लोड वाहनों का खुलेआम परिचालन से हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गाड़ियों को रोक दिया़ ग्रामीण इस बात का विरोध कर रहे थे कि झारखंड से अंधाधुंध बालू उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे हैं. इन सभी […]

विज्ञापन
विशुनपुरा : विशुनपुरा में आये दिन पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे से बालू लदे ओवर लोड वाहनों का खुलेआम परिचालन से हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गाड़ियों को रोक दिया़ ग्रामीण इस बात का विरोध कर रहे थे कि झारखंड से अंधाधुंध बालू उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे हैं. इन सभी गाड़ियों से नियम विरूद्ध ओवर लोडिंग बालू की ढुलाई की जा रही है़
इसके कारण सड़क टूटकर जर्जर होती जा रही है़ साथ ही चौक-चौराहो पर वाहनों के जाम के चलते सड़क अवरुद्ध हो जाती है, जिसे हटने में घंटों समय लग जाता है. जाम के कारण अपर बाजार, लाल चौक पर स्टैंड या पार्किंग की व्यवस्था न होने से चालकों द्वारा वाहनों को मनमाने तरीके से फुटपाथों पर खड़ा कर दिया जाता है. इससे लोगों को परेशानी होती है़
बालू लदा ओवरलोड ट्रक चलने से सड़क भी कबड़ने लगा है. प्रखंड में प्रतिदिन 200 से ज्यादा बालू लदा ओवरलोड ट्रक मझिआंव, बिशुनपुरा व नगरउंटारी थाना को पार करते हुए उत्तर प्रदेश को जाती है.
ओवरलोड बालू उत्तर प्रदेश राज्य में 80 से 90 हजार रुपये प्रति ट्रक बेची जाती है. मालूम हो कि मझिआंव कोयल नदी से ओवरलोड बालू का उठाव किया जाता है. वहां एक ट्रक की 300 से 400 सीएफटी का रसीद कटवाया जाता है. लेकिन बालू माफियाओं द्वारा ट्रक में 700 से 900 सीएफटी बालू का ढुलाई किया जाता है.जिससे लाखो रुपये सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है.
वहीं दूसरी ओर ओवरलोड ट्रक के परिचालन से बिशुनपुरा की सड़के कबड़ने लगी है. विशुनपुरा से नगर उत्तरी व रमना की सड़कें में बड़े-बड़े गड्ढे, दरारे व रोड में बने पुल-पुलिया धंस गयी है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की. लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है.
ओवरलोड वाहनों में बालू लदे ट्रकों व अन्य मालवाहक व यात्री वाहन तक शामिल हैं. इसके कारण कितनी बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. विदित हो कि विशुनपुरा में पांच साल पहले यहां की सड़क काफी खराब अवस्था में थी़ विशुनपुरा के ग्रामीणों ने इसके निर्माण को लेकर मंत्री व विधायक को आवेदन दिया़ इसके बाद सड़क निर्माण कराया गया़
जांच कर कार्रवाई होगी: खनन निरीक्षक
इस संबंध में जिला खनन इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि ट्रकों का निरंतर जांच किया जा रहा है़ यदि ओवरलोड बालू विशुनपुरा होते हुये जा रहा है, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
ओवरलोड वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं : डीटीओ
जिला परिवहन पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं है़ कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola