ऑनलाइन डॉक्यूमेंट इंट्री की त्रुटि सुधारें
Updated at : 06 Jan 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की़ बैठक में अवैध जमाबंदी को रद्द करने के निर्देश दिये गये़ कहा गया कि सरकार के संकल्पपत्र के निर्देशानुसार इस मामले में सुयोग्य लाभुकों को जमीन देना है़ इसी तरह जमीन के ऑनलाइन कागजातों के त्रुटि निवारण के कार्य में […]
विज्ञापन
गढ़वा : अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की़ बैठक में अवैध जमाबंदी को रद्द करने के निर्देश दिये गये़ कहा गया कि सरकार के संकल्पपत्र के निर्देशानुसार इस मामले में सुयोग्य लाभुकों को जमीन देना है़ इसी तरह जमीन के ऑनलाइन कागजातों के त्रुटि निवारण के कार्य में तेजी लाते हुए जितने भी मामले इस तरह के हैं, सभी को निष्पादित करने के निर्देश दिये गये़
विकास कार्यों के लिए जमीन को चिह्नित करने व उसे उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये़ इसके अलावा कृषि गणना के कार्य का निष्पादन करने, डीसी विपत्र का संधारण करने, उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखने के अलावा जनसंवाद व जनसुविधा से संबंधित दिशा-निर्देश दिये गये़ इस अवसर पर अपर समाहर्ता के अलावा दिनेश सुरीन, अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




