बिजली मिस्त्री की मौत ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

गढ़वा : जिले के डंडा प्रखंड के छपरदगा गांव में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार को दुरुस्त कर रहे एक प्राइवेट मानव कर्मी की मौत के बाद उसके परिजनों ने देर शाम गढ़वा सदर अस्पताल एवं बिजली सब स्टेशन में जमकर बवाल मचाया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने […]
गढ़वा : जिले के डंडा प्रखंड के छपरदगा गांव में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार को दुरुस्त कर रहे एक प्राइवेट मानव कर्मी की मौत के बाद उसके परिजनों ने देर शाम गढ़वा सदर अस्पताल एवं बिजली सब स्टेशन में जमकर बवाल मचाया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा़ हंगामा के दौरान लोगों ने तोड़फोड़ भी की़
गढ़वा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी उक्त बिजली मिस्त्री अजय कुमार मेहता की मौत की खबर मिलते ही करमडीह गांव के ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया एवं एसडीओ के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की़ इस दौरान परिसर में लगे छह वेपर लाइट, एक कंप्यूटर व ट्रक का शीशा तोड़ दिया एवं कागजात फाड़ दिया़ घटना की जानकारी मिलते है
डीएसपी समीर तिर्की एवं थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों को शांत करने का प्रयास किया़ लेकिन उत्तेजित ग्रामीण नहीं सुने और तोड़फोड़ करते रहे़ इसके बाद ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया एवं पूरे बिजली विभाग एवं अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी़ घटना के बाद अपने कार्यालय पहुंचे एसडीओ ने बताया कि आक्रोशित लोग उनके कार्यालय में तोड़फोड़ किये है़ं वहीं आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के लाइन कार्यालय पहुंच कर नुकसान पहुंचा ही रहे थे कि पुलिस आकर सभी को खदेड़ा़ घटना रात आठ बजे की है़
घटना के बाद बिजली विभाग के सभी लोग डरे सहमे हुए है़ं इधर पुलिस भी किसी स्थिति से निबटने के लिए पुलिस फोर्स का डिप्टेशन विभाग में कर दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




