प्रभु यीशु सच्चाई के वाहक थे
Updated at : 26 Dec 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में इसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पवित्र त्योहार क्रिसमस सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया़ सोमवार की सुबह क्रिसमस के मौके पर विशेष मिस्सा पूजा व प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की गयी़ तत्पश्चात केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया़ चर्च के अलावे विभिन्न विद्यालयों में भी चरनी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में इसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पवित्र त्योहार क्रिसमस सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया़ सोमवार की सुबह क्रिसमस के मौके पर विशेष मिस्सा पूजा व प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की गयी़ तत्पश्चात केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया़
चर्च के अलावे विभिन्न विद्यालयों में भी चरनी बनाकर प्रभु यीशु के बाल रूप को दिखाया गया था़ जिला मुख्यालय स्थित रोमन कैथोलिक के संत पॉल चर्च में मेले का आयोजन किया गया़ यहां संत पॉल चर्च में रविवार की रात क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया़
इसमें रांची से विशेष रूप से पहुंचे फादर केरोबीन ने पूजा संपन्न करायी़ रात्रि 10.30 बजे बाल यीशु की प्रतिमा चरनी में स्थापित करायी़ प्रार्थना के बाद इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें चला तोरे भाई-बहिनवा चरनी देखे जाब… प्रस्तुत कर प्रभू यीशु के संदेश को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया़ इस मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए फादर केरोबीन ने कहा कि ईश्वर सभी मनुष्यों को बराबर-बराबर प्यार करता है़ हम सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान है़
लेकिन जब प्रलोभन में फंसकर मनुष्य ईश्वर को भूल जाता है, तब मानव रूप में ईश्वर अवतार लेकर लोगों को सही रास्ते पर ले जाते है़ं प्रभु यीशु के रूप में ईश्वर ने बेलथेहम के गौशाले में आज ही के दिन जन्म लिया था़ प्रभु यीशु ने मनुष्य जाति को पापों के बंधन से मुक्ति पाने का मार्ग बताया है़ प्रभु यीशु के आने के बाद से यह दुनिया बदल गयी है़ भयमुक्त व ऊंच-नीच से ऊपर होकर जीवन जीने का संदेश प्रभु यीशु ने दिया है़
इस मौके पर फादर जॉन बाखला, फादर मक्समिलियन, फादर लीबन सहित डीआरडीए निदेशक ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, नाबार्ड डीडीएम डीटी लुगून, अगस्टीन तिग्गा आदि उपस्थित थे़ इधर शांति निवास विद्यालय में भी क्रिसमस का त्योहार परंपरागत रूप से मनायी गयी़ यहां भी विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने केक काटकर प्रभू यीशु का जन्म दिन बनाया़ विद्यालय में बनायी गयी चरनी व प्रभु यीशु का काफी संख्या में लोगों ने दर्शन किया़ इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर रौशन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




