चिनिया में दिनदहाड़े गोली मार कर युवक की हत्या

गढ़वा : चिनिया बस स्टैंड निवासी गोपाल साव का पुत्र राजेश कुमार केसरी (22 साल) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी़ घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह चिनिया के ही जमुनियाटांड़ मिशन स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था़ बताया गया कि करीब तीन बजे […]
गढ़वा : चिनिया बस स्टैंड निवासी गोपाल साव का पुत्र राजेश कुमार केसरी (22 साल) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी़ घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह चिनिया के ही जमुनियाटांड़ मिशन स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था़
बताया गया कि करीब तीन बजे रास्ते में दाकुलदह घाट के पास अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो गोली मारी, जो उसके पेट में लगी़ उसे गांव के ही दो युवक दीपक कुमार व प्रमोद कुमार ने घायल अवस्था में उसे उठाकर गढ़वा अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़
इस संबंध में मृतक का चचेरा भाई सुनील कुमार साव ने बताया कि मामले के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग हो सकता है़ कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा से राजेश अक्सर बात किया करता था़ वह रविवार को उस लड़की से बात करने के बाद आज मिलने को कहा था़ उसने यह भी बताया कि इस घटना के पीछे भूमि विवाद भी कारण हो सकता है़ इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे राजेश् के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गढ़वा अस्पताल में उसका अंत्यपरीक्षण कराया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




