ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका

Updated at : 09 Dec 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका

गढ़वा : बुधवार को गढ़वा में आयोजित प्रमंडलीय बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने उदबोधन के दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी टिप्पणी से जिले के ब्राह्मणों में काफी आक्रोश व्याप्त है़ शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शहर के रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का […]

विज्ञापन
गढ़वा : बुधवार को गढ़वा में आयोजित प्रमंडलीय बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने उदबोधन के दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी टिप्पणी से जिले के ब्राह्मणों में काफी आक्रोश व्याप्त है़
शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शहर के रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध जताया गया़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पलामू में तथ्यविहीन जातिगत राजनीति की बातें की गयी़ इसमें कहा गया कि पलामू व गढ़वा में ब्राह्मण नेता जाति के नाम पर वोट मांगते हैं. वोट लेने के लिए बेटी-रोटी के संबंध का हवाला देते हैं. मुख्यमंत्री का यह वक्तव्य राजनीत करनेवाले ब्राह्मण समाज का पूर्णरूप से अपमान है, जिसे समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा़
वक्ताओं ने कहा कि यह विरोध पुतला दहन तक ही सीमित नहीं रहेगी, अपितु इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने हेतु सभी ब्राह्मण संगठन के लोगों को एकजुट करने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा और चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा़ इसके लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को गोलबंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है़ आनेवाले दिनों में इसका परिणाम सामने आयेगा़ इस मौके पर ब्राह्मण समाज के बजेंद्र पाठक, ओंकार तिवारी, रविरंजन कुमार धरदुबे, पंकज चौबे, अंकित दुबे, शैलेश उपाध्याय, टुनू त्रिपाठी, आशीष दुबे, संदीप दुबे, जयंत पांडेय, संतन तिवारी, नवीन तिवारी, अभय धरदुबे, अद्यया कुमार पांडेय, राजन कुमार दुबे, प्रिंस पांडेय, अनुपम तिवारी, निशु तिवारी, शशांक शेखर, आशीष कुमार पांडेय, अमित कुमार चौबे, अभिषेक चौबे, अनुज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola