दहेज रूपी धनुष तोड़ने के लिए रामरूपी नौजवानों की आवश्यकता

गढ़वा. त्रेता युग में धनुष यज्ञ हुआ था किंतु आज दहेज यज्ञ हो रहा है. दहेज के कारण आज घर-घर में पिता रो रहे हैं. उक्त बातें शहर के सहिजना स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के अवसर पर मंगलवार की रात्रि आचार्य मिथिला बिहारी शरण ने […]
उन्होंने कहा कि मोक्ष से काम पवित्र होता है और धर्म से अर्थ पवित्र होता है. आचार्य ने कहा कि पुत्र एक कुल का उद्धार करता है तो पुत्री दो कुलों का उद्धार करती है. इस मौके पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की अाकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गयी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिन्हा, कौशलेंद्र तिवारी, अजित सिंह, रामवचन दुबे, रामाश्रय सिंह, वार्ड पार्षद सत्यवती देवी, अखिलेश तिवारी, मिथिलेश कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, कमलेश कुमार सिन्हा, प्रदीप वर्मा, नंद किशोर श्रीवास्ताव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




