विकास की होड़ में हो रहा है प्रकृति का विनाश : अरविंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से रन फॉर इन्वायरमेंट का आयोजन किया गया़ इसके तहत वन विभाग परिसर से रंका मोड़ तक दौड़ का आयोजन किया गया़, जिसमें विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया़ रन फॉर इन्वायरमेंट के पश्चात […]
विज्ञापन
गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से रन फॉर इन्वायरमेंट का आयोजन किया गया़ इसके तहत वन विभाग परिसर से रंका मोड़ तक दौड़ का आयोजन किया गया़, जिसमें विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया़
रन फॉर इन्वायरमेंट के पश्चात सामुदायिक भवन वन विभाग परिसर में पेटिंग व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया़ इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होती हैं. लोगों को यह समझने की जरूरत है कि बिना हरित पर्यावरण के मनुष्य व पशु-पक्षियों का जीवन स्वस्थ नहीं रह सकता़ विकास की आपाधापी में इनसान ने प्रकृति को समाप्त करने के कगार पर पहुंचा दिया है़
जैसे-जैसे मानव सभ्यता का विकास हो रहा है, वैसे -वैसे पेड़-पौधे, वन्य जीव आदि नष्ट हो रहे हैं. इस मौके पर उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार दुबे ने कहा कि पॉलिथीन व प्लास्टिक की वजह से धरती मां की सेहत खराब हो रही है़ ग्लोबल वार्मिंग की रफ्तार तेज हो चुकी है़ इसकी वजह से प्राकृतिक आपदाए देखने को मिल रही हैं.
उन्होंने कहा कि हमें इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने होंगे तथा प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करना होगा़ इस अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रमंडल पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार रविदास, सुरेश प्रसाद, आनंद झा आदि ने भी विचार रखे़ संध्या में एक कार्यशाला का आयोजन वन विभाग स्थित सामुदायिक भवन में किया गया़ इसमें गणमान्य लोगों ने पर्यावरण बचाने से संबंधित अपने विचार रखे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




