East Singhbhum News : बहनों ने भाई की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बहनों ने भाई की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की

प्रेमनगर में यम द्वितीया पूजा संपन्न, बहनों ने कूटा गोधन

विज्ञापन

हाता. पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में गुरुवार को यम द्वितीया पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह और आस्था का प्रतीक है. सुबह महिलाओं ने गोबर से सांप और बिच्छू की आकृतियां बनाकर पूजा-अर्चना की. परंपरा के अनुसार, गोधन कूटने के बाद बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की. उन्हें भोजन कराने के बाद स्वयं अन्नग्रहण किया. पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और उत्सव की भावना व्याप्त रही. मौके पर संध्या मिश्रा, मुन्नी कुमारी, राजेश्वरी मिश्र, वर्षा मिश्रा, रितु भारती और पलक कुमारी सहित महिलाएं उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि यम द्वितीया भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम और आपसी बंधन को और मजबूत करने का प्रतीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola