जंगली हाथी ने चाकुलिया कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच सुनसुनिया अप लाइन रेल फाटक को तोड़ा

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
चाकुलिया-कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच एक जंगली हाथी ने रेल फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। गेटमैन की सूझबूझ से मुंबई मेल ट्रेन को रोककर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
प्रतिनिधि, चाकुलिया चाकुलिया-कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच सुनसुनिया रेल फाटक के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे एक बड़ी घटना टल गयी. इकलौता जंगली हाथी सुनसुनिया अप रेल फाटक के समीप पहुंच गया. उस दौरान मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन को पार करने के लिए रेल फाटक को गिराया गया था. रेल फाटक पर गेटमैन सब्यसाची मंडल तैनात थे. जैसे ही उन्होंने रेल फाटक के समीप जंगली हाथियों के झुंड को आते देखा, उन्होंने चाकुलिया रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मुंबई मेल को रोक दिया गया.
जंगली हाथी ने फाटक पार करने के दौरान अपने पिछले पांव से फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया. गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे तरफ के फाटक को उठाकर क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया. बता दे की आए दिन सुनसुनिया रेल फाटक से होकर जंगली हाथी गुजरते हैं. पीडब्ल्यूआई अंगद कुमार रजक से बात करने पर उन्होंने बताया कि जंगली हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रात 8:00 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गयी है. इस परिस्थिति में किसी भी हाल में अब ट्रेन और हाथियों के बीच टकराव संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जंगली हाथी ने रेल फाटक भले ही तोड़ दिया हो परंतु जंगली हाथी रेलवे लाइन को सुरक्षित पार कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










