East Singhbhum News : बहरागोड़ा में विकास कमेटी का सुभाष मेला आज से शुरू
Published by : AKASH Updated At : 23 Jan 2026 12:25 AM
विज्ञापन
मेला में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार की दुकाने व प्रदर्शनी लगायी गयी है.
विज्ञापन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में नेताजी सुभाष जयंती समारोह को लेकर ग्रामीण विकास मेला कमेटी की ओर से नौ दिवसीय मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती, विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, सम्मानित अतिथि शक्तिपद मंडल व अन्य अतिथियों द्वारा शुक्रवार को मेला का उद्घाटन किया जायेगा. मेला का समापन 31 जनवरी को होगा. इसे लेकर पूरे परिसर को विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है. मेला में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार की दुकाने व प्रदर्शनी लगायी गयी है.आज के कार्यक्रम
शाम 4:00 बजे उद्घाटन, 4.30 बजे रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में नौ दिवसीय मेला आज से
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में जन संघर्ष मोर्चा की ओर से नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला 23 जनवरी से शुरू होगा. मेला का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो एवं प्रशासनिक पदाधिकारी करेंगे. कमेटी के सदस्यों ने मेला की तैयारी पूरी कर ली है. 31 जनवरी को मेला का समापन होगा. नौ दिवसीय मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें और प्रदर्शनी लगायी गयी हैं. कमेटी के सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुटे हैं.आज के कार्यक्रम
23 जनवरी की शाम 5:30 बजे नेताजी सुभाष जयंती समारोह का अतिथियों के हाथों उद्घाटन, मॉडल इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उद्घाटन संगीत एवं नृत्य, रात 8:00 से संस्कृतिक कार्यक्रम.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










