पोटका. अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, चार लोग गंभीर
Updated at : 02 May 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर पोटका के पास दुर्घटना हुई. सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
पोटका.
हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर पोटका के समीप बुधवार रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. इसमें गालूडीह के एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गालूडीह निवासी प्रफुल्ल माझी अपने परिवार के मिताली माझी, नीता माझी एवं दुली माझी के साथ हाता की ओर से वैवाहिक समारोह में शामिल होकर कार से गालूडीह लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर भूषण स्टील बाउंड्री के समीप पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी समीर तिर्की सदलबल घटनास्थल के पास पहुंचे. घायलों को जमशेदपुर भेजा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




