East Singhbhum News : ग्राम प्रधानों को मिले गांवों को सशक्त बनाने के टिप्स

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : ग्राम प्रधानों को मिले गांवों को सशक्त बनाने के टिप्स

यूथ यूनिटी फॉर वॉलेंटरी एक्शन संस्था द्वारा संचालित ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के तहत तेंतला, नारदा और टांगराईन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए एक एक्सपोजर विजिट आयोजित

विज्ञापन

पोटका. यूथ यूनिटी फॉर वॉलेंटरी एक्शन संस्था द्वारा संचालित ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के तहत तेंतला, नारदा और टांगराईन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए एक एक्सपोजर विजिट आयोजित हुई. यह कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिड़िया गांव में हुआ. इस विजिट का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं को समझना, स्व-शासन को बढ़ावा देना, सफल ग्राम सभाओं से सीख लेकर अपने गांवों को सशक्त बनाना था. प्रतिभागियों ने फिया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित एक ग्राम सभा में भाग लिया, जहां उन्होंने सामुदायिक भागीदारी, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के कार्यान्वयन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. विभिन्न ग्राम प्रधानों और लीडरों ने अपने गांवों की उपलब्धियों, चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया. इससे सभी को नई योजनाओं और नवाचारों के बारे में जानने का अवसर मिला. विजिट के अंत में प्रतिभागियों ने अपने गांवों को अधिक संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में घासीराम हेम्ब्रम, सिकंदर, खेलाराम, शिवराम सोरेन, युधिष्ठिर गोप, दीपांतरी सरदार, चंद्रकला मुंडा और कापरा की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola