East Singhbhum News : गौरीकुंज में विभूति भूषण बाबू की जयंती पर नाटक ‘काशेम फकीर’ का मंचन

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गौरीकुंज में विभूति भूषण बाबू की जयंती पर नाटक ‘काशेम फकीर’ का मंचन

गौरीकुंज उन्नयन समिति ने विभूति भूषण बंद्योपाध्याय की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को गौरीकुंज के तारादास मंच पर हुआ.

विज्ञापन

घाटशिला.

गौरीकुंज उन्नयन समिति ने विभूति भूषण बंद्योपाध्याय की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को गौरीकुंज के तारादास मंच पर हुआ. इसका विशेष आकर्षण नाटक काशेम फकीर का मंचन रहा. इसका निर्देशन अजीत बंद्योपाध्याय ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत विभूति भूषण की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. कोलकाता की टीम ने नाटक से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. मंच का संचालन डॉ संदीप चंद्रा ने किया. रंगमंच पर कलाकारों ने जीवंत अभिनय से हर एक दृश्य को आत्मा की गहरायी से उभारा. गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने निर्देशक व उनकी टीम को सम्मानित किया. अतिथियों ने कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया.

मौके पर सचिव शिल्पी सरकार, कोषाध्यक्ष मृणाल कांति विश्वास, प्रदीप भद्रो, कंचन कर, संदीप राय चौधरी, एसएस दास, नीलू दत्ता आदि उपस्थित थे. नाटक काशेम फकीर में स्क्रिप्ट जरासंधल थी. इसे अरिंदम गुप्ता ने प्रस्तुत किया. आलोक मजूमदार, हराधन दे, अनिर्बान दासगुप्ता, भुवन रॉय और नंदिनी बासु ने अभिनय किया. प्रकाश व्यवस्था सैकत मन्ना, सेट डिजाइन शिशिर सेनगुप्ता, बिजय घोष और सोमनाथ घोष ने किया. मेकअप अमित भाटिया ने संभाला. संगीत संयोजन संखा प्रीतम दास, संजय हलदार और कमल मंडल आदि ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola