East Singhbhum News : रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी प्रेरणादायक : समीर मोहंती

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी प्रेरणादायक : समीर मोहंती

संस्कृति संसद क्लब ने बांग्ला साहित्यकार विभूति भूषण बंद्योपाध्याय की जयंती पर रविवार को दाहीगोड़ा स्थित क्लब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

घाटशिला.

संस्कृति संसद क्लब ने बांग्ला साहित्यकार विभूति भूषण बंद्योपाध्याय की जयंती पर रविवार को दाहीगोड़ा स्थित क्लब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें कुड़मी संस्कृति विकास समिति और एमजीएम अस्पताल ने सहयोग दिया. शिविर का उद्घाटन विभूति भूषण की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ. यहां कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. 22 महिला रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती शामिल हुए.

उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. विधायक ने महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से सराहा. कहा कि रक्तदान जीवनदान है. क्लब ने समीर मोहंती का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. क्लब के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि यह क्लब पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है. मौके पर सपन महतो, संदीप राय चौधरी, कंचन कर, तपन महतो, बसंत लाल, प्रदीप भद्रो, सुभाशीष गुहो, राघव कुमार, अभिमन्यु शर्मा, जनार्दन महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola