East Singhbhum News : आंदोलनकारियों के आश्रित को तृतीय व चतुर्थ वर्ग में नौकरी मिले
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित बाबा तिलका माझी क्लब परिसर में रविवार को झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की बैठक हुई.
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित बाबा तिलका माझी क्लब परिसर में रविवार को झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता घनश्याम बिरुली ने की. बैठक का संचालन दुखीराम मार्डी ने किया. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इनमें झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित परिवार को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में सीधी नियुक्ति की जाये. आंदोलनकारी की सम्मान राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये करने की मांग की गयी. चिह्नित आंदोलनकारी को 15 नवंबर तक प्रमाण पत्र निर्गत करने, आवास सुविधा उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान लाने का प्रस्ताव रखा गया. निर्णय हुआ कि 13 जुलाई 2025 को समाप्त चिह्नितीकरण आयोग की समय सीमा को बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जायेगी. सुदर्शन सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. बैठक में संजय महतो, भवानी महतो, सामंत सोरेन, विक्रम मुर्मू, सुदर्शन मुर्मू, लखन माडी, माझी सोरेन, गुणधार महतो, बुद्धेश्वर महतो, संतोष गिरी, हिमांशु कुमार महतो समेत घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के आंदोलनकारी उपस्थित थे. आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर अपनी संवेदनशील मांगें रखते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय की अपेक्षा की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










