East Singhbhum News : भरतनाट्यम प्रस्तुति में स्नेहज मल्लिक ने जीता ‘रेणु पुरस्कार’

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : भरतनाट्यम प्रस्तुति में स्नेहज मल्लिक ने जीता ‘रेणु पुरस्कार’

कोलकाता में 31वें हिंदी मेला में भाव नृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला की मानुषी चटर्जी म्यूजिक एंड डांस एकेडमी के भरतनाट्यम प्रशिक्षु स्नेहज मल्लिक ने कोलकाता स्थित भारतीय भाषा परिषद सभागार में आयोजित 31वें हिंदी मेला में भाव नृत्य (एकल वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘रेणु पुरस्कार’ अपने नाम किया. कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक व आलोचक विजय बहादुर सिंह और पियंकर पालीवाल ने स्नेहज को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. स्नेहज, केंद्रीय विद्यालय सुरदा के कक्षा पांच के छात्र हैं और एकेडमी की प्रशिक्षिका चंद्रिमा चटर्जी के मार्गदर्शन में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण ले रहे हैं. इससे पूर्व भी वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं. एकेडमी की निदेशक मानुषी चटर्जी और प्रशिक्षिका चंद्रिमा चटर्जी ने स्नेहज की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि घाटशिला के लिए गर्व का विषय है. मानुषी चटर्जी ने कहा कि स्नेहज परिश्रमी और आत्मविश्वासी विद्यार्थी हैं, जो निरंतर अपनी कला में निपुणता हासिल कर रहे हैं. प्रशिक्षिका चंद्रिमा चटर्जी ने बताया कि स्नेहज प्रतिभाशाली नृत्यांगन हैं और बड़े मंचों पर उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola