East Singhbhum News : पोस्टमार्टम के बाद विधवा का शव परिजनों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पोस्टमार्टम के बाद विधवा का शव परिजनों को सौंपा

भाई ने अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपी रंजीत भुइयां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना के बासाडेरा गांव की विधवा पदो सिंह (35) के शव का शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के दौरान महिला चिकित्सक डॉ रजनीश कौर ने बताया कि मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म का निशान नहीं मिला है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पोस्टमार्टम के बाद मृतका के भाई परमेश्वर सिंह को शव सौंप दिया गया. इस दौरान ग्राम प्रधान गौर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

पुलिस मामले की गहराई से जांच करे : ग्राम प्रधान

मृतका के भाई परमेश्वर सिंह और ग्राम प्रधान गौर सिंह ने आरोप लगाया कि पदो सिंह का गांव के ही रंजीत भुइयां के साथ अवैध संबंध था. बताया गया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे रंजीत भुइयां पदो सिंह को बाइक से लेकर बासाडेरा से बुरुडीह की ओर आ रहा था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव बुरुडीह स्थित झाड़ियों में देखा और पुलिस को सूचना दी. घाटशिला पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल यूडी केस के तहत दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने आरोपी रंजीत भुइयां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. रंजीत ने पुलिस को बताया कि पदो सिंह मेरे होटल में काम करती थी. उस दिन उसकी तबीयत रास्ते में अचानक बिगड़ गयी थी. हमारे बीच किसी तरह का अवैध संबंध नहीं था. ग्राम प्रधान गौर सिंह ने कहा कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने यह भी चिंता जतायी है कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. दोनों का भरण-पोषण बड़ी चुनौती है. मृतका के शव को अस्पताल से गांव तक लाने में कालीराम शर्मा ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola