East Singhbhum News : उप चुनाव जनता के अधिकार व सम्मान का संघर्ष : सोमेश
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

गुड़ाबांदा प्रखंड में सोमवार को बैठक कर झामुमो प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया.
विज्ञापन
गुड़ाबांदा.
गुड़ाबांदा प्रखंड में सोमवार को बैठक कर झामुमो प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश सोरेन मुख्य अतिथि रहे. गुड़ाबांदा प्रखंड कमेटी में प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद बागाल, संगठन सचिव दासमत सोरेन, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष बेलोबोती मुर्मू व सचिव छीता मांडी को बनाया गया. प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित कला संस्कृति केंद्र में बैठक हुई. यहां बूथ वार रणनीति, पंचायतों का जोनल विभाजन और बूथ समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. महिला शक्ति को राजनीति और संगठन की धुरी मानते हुए उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गयी. झामुमो नेता सोमेश सोरेन ने कहा कि आगामी उपचुनाव सत्ता का नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान का संघर्ष है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी. जैसे घर का अनुशासन मां के हाथों में होता है, वैसे ही समाज और राजनीति की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अपरिहार्य है. तय किया गया कि त्योहारी व्यस्तता के बीच दोगुनी मेहनत करनी होगी. जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश करनी होगी. बैठक में नेताओं ने कहा कि हर कार्यकर्ता एक रामदास सोरेन है. 60 दिनों की कड़ी मेहनत से विजय सुनिश्चित करनी है. कार्यक्रम में गुड़बांदा अध्यक्ष सुराय टुडू, कालीपद गोराई, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, शकीला हेंब्रम, कानाई लाल माहली, संजय महतो समेत कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










