ePaper

East Singhbhum : बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में सौम्या इलेवन ए और फिफ्टी प्लस जमशेदपुर तीसरे दौर में

Updated at : 15 Dec 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum : बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में सौम्या इलेवन ए और फिफ्टी प्लस जमशेदपुर तीसरे दौर में

टॉस यंग की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया. सौम्या की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाये.

विज्ञापन

घाटशिला. मऊभंडार में खेली जा रही 30 वीं स्व बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मैचों में सौम्या इलेवन ए और फिफ्टी प्लस लिजेंड ऑफ जमशेदपुर की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. सौम्या इलेवन का मुकाबला यंग राउडी क्लब मऊभंडार से हुआ. टॉस यंग की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया. सौम्या की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाये. अमर 6 छक्कों की मदद से 45 और पीयूष 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाये. एडोना और इजहार ने 1-1 विकेट लिया. राउडी की टीम 8.3 ओवर में 68 रन बनाकर आउट हो गयी और मैच 78 रनों से हार गयी. इजहार 2 छक्कों की मदद से 14 और रमेश छक्के और 1 चौके की मदद से 10 रन बनाये. श्याम और अजीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए और 3 और 2 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सौम्या इलेवन के अमर को मिला. दूसरे मैच में फिफ्टी प्लस लिजेंड का मुकाबला कुकरी ब्यॉयज चौका से हुआ. टॉस कुकरी की टीम ने जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. फिफ्टी प्लस की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाया. लादेन 10 छक्के और 2 चौकों की मदद से 79 रन बना कर नाबाद रहे. दिलीप ने 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 10 रन बनाये. सुशांत दो और अभिषेक ने 1 विकेट लिया. कुकरी की टीम 7 विकेट खोकर 105 ही रन बना सकी और मैच 9 रनों से हार गयी. उमेश 4 छक्कों की मदद से 37 और राहुल 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाये. राजेश ने 3 और रवि ने 1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फिफ्टी प्लस के लादेन को मिला. आज के मैच : रेड जोन क्लब जमशेदपुर और एआर ब्यूटी स्टूडियो बिष्टुपुर, लीवरपुल बी जमशेदपुर और टिवस्टर इलेवन मानगो के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola