East Singhbhum News : भाषा-संस्कृति को जीवित रखे समाज

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : भाषा-संस्कृति को जीवित रखे समाज

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ओडिशा प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक संजीव सरदार के साथ तेंतला में बैठक की.

विज्ञापन

पोटका.

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ओडिशा प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक संजीव सरदार के साथ तेंतला में बैठक की. यहां भूमिज समाज ने विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता विधायक संजीव सरदार ने की. इस दौरान ओडिशा के सभी जिलों का सर्वेक्षण कर भूमिज समाज को मजबूत करने और एकजुटता बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

सर्वसम्मति से बालेश्वर के नीलगिरी ब्लॉक के सियाडीमाल मौजा में सांस्कृतिक भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ. साथ ही भुटा सिमली, भेजीगोठो, खैरबनी व मयूरभंज जिला के वैद्यपुर और हरिपुर में भूमिज भाषा के विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया. सांस्कृतिक संरक्षण व संवर्धन के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्र और साड़ी वितरण के प्रस्ताव पर भी पत्राचार करने का निर्णय लिया गया.

प्रतिनिधियों ने बताया कि दिसंबर में देशुवा करम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें ओडिशा के मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, क्योंझर, सुंदरगढ़ जिलों के भूमिज समाज के लोग शामिल होंगे. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता में है. सभी लोगों से अपील है कि वह अपनी सामाजिक एकता को बनाये रखें. आदिवासी भूमिज समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है. अपनी भाषा और संस्कृति को जीवित रखते हुए आगे बढ़ने का काम करें. मैं समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. अपने बच्चों को पढ़ायें और आगे बढ़ायें. मौके पर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज से जुड़े मंगु सिंह, हरेकृष्ण सिंह, सुजाता सिंह, हाड़ीबंधु सिंह, गदाधर सिंह, सोनिया सिंह आदि उपस्थित थे.

विधायक ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

कोवाली.

जानमडीह में रविवार को विधायक संजीव सरदार ने जायरा उंबुल कोचिंग सह लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मुखिया कालीपदो सरदार, पंसस रघुनाथ सरदार, बुगनु सरदार आदि मौजूद थे. यहां गांव के स्नातक पास युवाओं द्वारा कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी. विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आलोचनात्मक सोच और समाज में सकारात्मक योगदान का आधार है. मौके पर विधायक ने कहा कि वे यहां बेंच-डेस्क व कंप्यूटर की व्यवस्था करेंगे. प्रतिमाह अपने वेतन से 10 हजार रुपये देने का भी वादा किया. मौके पर दिनेश चंद्र सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार, मंगला सरदार, जीतेन सरदार, मनोरंजन सरदार, कमल सरदार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola