East Singhbhum News : 45 दिन से पत्नी लापता, पति ने लगायी गुहार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 08 Apr 2026 11:57 PM
हर बुधवार को कैंप कार्यालय में समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन
घाटशिला. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के मार्गदर्शन में बुधवार को घाटशिला अनुमंडल पुलिस कैंप कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया. करीब चार घंटे (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे) तक सुदूर ग्रामीण इलाकों से आये लोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान कुल 6 मामले आये, जिनमें अधिकतर घरेलू विवादों से संबंधित थे. एसपी ने मौके पर घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. चाकुलिया के नरसिंहपुर-माटीयाबांधी निवासी कृष्णा पातर ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पत्नी चंपा सबर बीते 23 फरवरी से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी. ग्रामीण एसपी ने त्वरित जांच और खोजबीन का आश्वासन दिया.
दूरी कम करने और न्याय सुलभ कराने की पहल
ग्रामीण एसपी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए प्रत्येक बुधवार को कैंप ऑफिस में दरबार लगाया जा रहा है. हमारा उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है. पिछले सप्ताह भी 7-8 मामले आये थे, जिनका निष्पादन किया जा रहा है. यह पहल आगे भी जारी रहेगी. मौके पर घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, गालूडीह थाना प्रभारी अंकू कुमार, और धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










