East Singhbhum News : गलती से गीतांजलि एक्सप्रेस में चढ़ी छात्रा चाकुलिया में नहीं रुकने पर कूदी, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गलती से गीतांजलि एक्सप्रेस में चढ़ी छात्रा चाकुलिया में नहीं रुकने पर कूदी, गंभीर

छात्रा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया स्टेशन पर शनिवार की दोपहर में डाउन मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से एक युवती के कूदने पर अफरा-तफरी मच गयी. चलती ट्रेन से कूदने के कारण सिमदी पंचायत के लोहामालिया गांव की 20 वर्षीय छात्रा कविता नायक गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ साइबा सोरेन ने छात्रा का उपचार किया. घटना की सूचना पाकर आरपीएफ के एसआइ करण सोरेन अस्पताल पहुंचे. घायल छात्रा का हाल जाना. छात्रा कविता नायक अपनी सहेली पूजा नायक के साथ घाटशिला कॉलेज गयी थी. वहां से लौटने के क्रम में दोनों गलती से गीतांजलि एक्सप्रेस पर सवार हो गयीं. ट्रेन चाकुलिया स्टेशन में नहीं रुकी, तो घबराहट में कविता ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. उसकी सहेली पूजा नायक ट्रेन में ही रह गयी. उसने ट्रेन से फोन कर कविता के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. कविता की सहेली झाड़ग्राम स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उतरकर दूसरी ट्रेन से चाकुलिया लौटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola