गोलमुरी : उधार के पैसे मांगने पर दोस्त ने किया हमला

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
आशुतोष वाजपेयी ने सनकी के खिलाफ केस दर्ज कराया है
जमशेदपुर. दुकान से सामान लेने के बाद उधार के पैसे मांगने पर डिमना रोड के आशुतोष वाजपेयी पर सनकी नामक उसके दोस्त ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया. घटना 21 अप्रैल की दोपहर गोलमुरी थानांतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास की है. आशुतोष वाजपेयी ने बताया कि मानगो डिमना रोड में उनकी दुकान है. दुकान से सनकी ने करीब पांच हजार रुपये का कपड़ा उधार लिया था. लेकिन बकाया देने में आना-कानी कर रहा था. रविवार को जब उसने गोलमुरी के पास बकाया रुपये की मांग की तो सनकी का उससे विवाद हो गया और सनकी ने आशुतोष पर हमला कर जख्मी कर दिया. इस मामले में आशुतोष वाजपेयी ने सनकी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










