east singhbhum news: कैंसर के प्रति लोग होंगे जागरूक : डीसी
Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 08 Apr 2025 1:02 AM
बहरागोड़ा में कैंसर जागरूकता के लिए आउटरीच क्लीनिक का शुभारंभ
बहरागोड़ा. जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन परिसर स्थित भाभा आरोग्य केंद्र में सोमवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा शाखा एवं मेहरबाई टाटा कैंसर अस्पताल, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आउटरीच क्लीनिक की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने फीता काटकर किया. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों को पौधा एवं कैलेंडर भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ. बिन्नी षाड़ंगी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और उपायुक्त के समक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन डी. सिंह ने किया. इससे पहले उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
ग्रामीण क्षेत्र में अनुकरणीय पहल: उपायुक्त
अपने संबोधन में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में इस तरह की चिकित्सा पहल अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. बिन्नी षाड़ंगी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति प्रारंभिक स्तर पर जागरूकता और स्क्रीनिंग से लोगों को समय रहते इलाज मिल सकेगा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित होगा.विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे हर माह जांच एवं स्क्रीनिंग
मेहरबाई टाटा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. कोशी वर्गीज ने बताया कि अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. तामोजित चौधरी और डॉ. स्नेहा झा हर महीने एक दिन सेवा प्रदान करेंगे. इस दौरान मरीजों की जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी. यदि किसी मरीज में कैंसर की पुष्टि होती है, तो उसे जमशेदपुर रेफर कर पूरी जांच की जाएगी. डॉ. वर्गीज ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रारंभिक इलाज के माध्यम से जीवन रक्षा सुनिश्चित करना है.कैंसर योद्धा को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर खंडामौदा गांव के बुजुर्ग भूतनाथ बेरा, जिन्होंने कैंसर को मात दी, को उपायुक्त ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान कैंसर जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में दिया गया.कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, डॉ. श्रद्धा सुमन, प्राचार्य डॉ. बीके बेहरा, मुख्य प्रशासक बीपी सिंह, प्रशासक अमिताभ चटर्जी, डॉ. अनूप कुमार उपाध्याय, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुड़ा, डॉ. चंदन सिंह, असित कुमार मिश्रा, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, चंडी चरण साव, रंजीत बाला, अभिजीत दास, शास्त्री हेंब्रम, शिबू प्रधान, बबलू पंडा, दीपक बारिक, जन्मेजय करण, तरुण मिश्रा, शंकर हलदार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










