East Singhbhum News : दुकान के पास शराब पी रहे थे लोग, थाना प्रभारी ने चेताया

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : दुकान के पास शराब पी रहे थे लोग, थाना प्रभारी ने चेताया

बहरागोड़ा : शराब दुकान परिसर में चल रही चखना दुकान बंद करायी

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने शनिवार को शराब दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकान के पास काफी युवक शराब पीते मिले. परिसर में चखना की दुकान मिली. थाना प्रभारी ने संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल चखना दुकान बंद करने का निर्देश दिया. दोबारा दुकान खोलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही. शराब दुकान के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि यहां से सिर्फ शराब की बिक्री होगी. दोबारा यहां शराब पीते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी.

लोगों ने थाना में शिकायत की थी

स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खोली गयी है. शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा व उपद्रव बढ़ जाता है. लोगों ने थाना में लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की थी.

नियमों का हो रहा था उल्लंघन

दुकान परिसर के चारों ओर लिखा था कि शराब पीना मना है, जबकि खुलेआम दुकान परिसर में बैठकर युवक शराब पी रहे थे. दुकानदार पर आगे नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola