East Singhbhum News : पटमदा : धान की फसल पककर तैयार, किसान उत्साहित

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पटमदा : धान की फसल पककर तैयार, किसान उत्साहित

छठ पूजा के बाद किसान फसल की कटाई शुरू करेंगे

विज्ञापन

पटमदा. पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की बंपर पैदावार हुई है. खेतों में धान पूरी तरह पकने के कगार पर है और बालियां निकल चुकी हैं. बाईद जमीन (उत्तरार्द्ध में बोई गयी फसल) का धान भी पकने ही वाला है. छठ पूजा के बाद किसान इसकी कटाई शुरू करेंगे. समय पर पानी मिलने से पौधों का विकास बेहतर हुआ है. हालांकि, अत्यधिक वर्षा की वजह से कुछ खेतों में शोषक (धसा) रोग फैला, जिससे आंशिक नुकसान हुआ. पिछले साल की तुलना में, इस बार उपज ज्यादा है, जिससे किसान काफी उत्साहित हैं. जोड़सा गांव के किसान नवीन कुंभकार, श्यामपद सिंह, हरेकृष्ण सिंह ने बताया कि अच्छी और नियमित बारिश से इस साल धान की पैदावार बंपर हुई. धान के पौधे बेहतर पोषित हुए हैं, बालियां निकल चुकी हैं. बाईद जमीन का धान पकने के करीब है, कटाई छठ पूजा के बाद शुरू होगी. अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ जगहों पर शोषक (धसा) रोग फैला है, थोड़ा नुकसान हुआ. स्थानीय किसान खेती व स्वरोजगार के लिए मुख्यतः मानसूनी वर्षा पर निर्भर हैं, सिंचाई के साधन सीमित हैं. वैकल्पिक सिंचाई की सुविधा नहीं होने से किसान सालों भर खेती नहीं कर पाते. इंद्र भगवान की कृपा मानी जा रही है, किसान उम्मीद कर रहे हैं कि धान कटाई तक मौसम साफ रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola