East Singhbhum News : परिवहन व लेबर सप्लाई काम स्थानीय वेंडरों को देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : परिवहन व लेबर सप्लाई काम स्थानीय वेंडरों को देने की मांग

आइआरएल के पूर्व वेंडरों ने आइसीसी के जीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

मुसाबनी. इंडिया रिसोर्स लिमिटेड (आइआरएल) के पूर्व वेंडरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आइसीसी के कार्यपालक निदेशक श्यामसुंदर सेठी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सुरदा खदान का संचालन करने वाली ठेका कंपनी आरके अर्थ रिसोर्स लिमिटेड में ट्रांसपोर्टेशन व लेबर सप्लाई का काम देने की मांग की. वेंडरों ने बताया कि वे पंजीकृत हैं, पिर भी उन्हें टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है. ठेका कंपनी ने ट्रांसपोर्टेशन का टेंडर धनबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिया है. अब तक लेबर सप्लाई का कार्य पुराने वेंडर्स को नहीं दिया है. आवेदन में बताया कि वर्ष 2017 में आइआरएल कंपनी ने अचानक काम बंद कर दिया. हालांकि, वेंडरों का भुगतान लंबित है. पूर्व में एचसीएल कंपनी ने वेंडरों के साथ बैठक में आश्वासन दिया था कि भविष्य में सुरदा माइंस चालू होने पर पुराने वेंडरों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिया जायेगा. वेंडरों के अनुसार, स्थानीय वेंडर का ट्रांसपोर्टेशन रेट धनबाद के ट्रांसपोर्टेशन की तुलना में काफी कम है. इसके बावजूद उन्हें ट्रांसपोर्टेशन का कार्य नहीं देकर उनके साथ पक्षपात किया गया है. प्रतिनिधिमंडल में साहुल हमीद, मनीष कुमार, सोमाय सोरेन, शिबू भकत आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola