East Singhbhum News : शिविर में भूमि विवाद के सात मामले निष्पादित

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 Jul 2025 11:42 PM

विज्ञापन

जिला उपायुक्त के निर्देश पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन व समन्वित समाधान पर गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थाना में अंचल-सह-थाना दिवस मनाया

विज्ञापन

पटमदा. जिला उपायुक्त के निर्देश पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन व समन्वित समाधान पर गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थाना में अंचल-सह-थाना दिवस मनाया गया. इस मौके पर पटमदा थाना में सीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी करमपाल भगत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आये जमीनी स्तर पर लंबित 3 मामलों का समाधान किया गया. मौके पर जिप सदस्य प्रदीप बेसरा, मुखिया व ग्राम प्रधान उपस्थित थे. जबकि कमलपुर थाना में सीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दो मामले का निपटारा किया. बोड़ाम थाना परिसर में सीओ रंजीत कुमार रंजन व थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के संयुक्त तत्वावधान में जमीन से संबंधित 2 मामले का निष्पादन किया गया. जबकि तीनों थाना में 5 मामले प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई जारी है. जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को ग्रामीण स्तर पर आपसी सहमति व प्रशासनिक पहल के साथ सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola