ऑक्सीजन नहीं रहने व रास्ते में एंबुलेंस का चक्का फटने से मरीज की मौत

Updated:
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिवार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटमदा में 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने और चक्का फटने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।

विज्ञापन


विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटमदापटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही के कारण 65 वर्षीय वृद्ध संतोष कुंभकार की रास्ते में ही मौत हो गयी. शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जब बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, तो परिजनों ने आपातकालीन सेवा के तहत 108 एंबुलेंस को बुलाया. बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में सिलेंडर तो रखे थे, लेकिन उसमें ऑक्सीजन नहीं थी. बिना ऑक्सीजन के ही गंभीर स्थिति में उन्हें माचा सीएचसी अस्पताल ले जाया जाने लगा.

जर्जर सड़क पर एंबुलेंस का फटा चक्का, उसी हालत में 15 किमी दौड़ी गाड़ीपरिजनों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई. जोड़सा गांव की जर्जर सड़क होने के कारण बीच रास्ते में ही एंबुलेंस का चक्का जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया. मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए चालक ने हिम्मत दिखाई और वाहन को उसी फटे चक्के की स्थिति में करीब 15 किलोमीटर दूर अस्पताल तक घसीटते हुए पहुंचाया. परंतु बिना ऑक्सीजन के तड़पने के कारण मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गयी और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में आक्रोश, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालबुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों का आरोप है कि यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था होती और वाहन तकनीकी रूप से पूरी तरह फिट होता, तो संतोष कुंभकार की जान बचायी जा सकती थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दो दिन पहले ही हुई थी मरम्मत : प्रभारी माचा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस का पूरा संचालन और रखरखाव रांची स्थित मुख्यालय से ही नियंत्रित होता है. उन्होंने बताया कि महज दो दिन पहले ही इस एंबुलेंस की मरम्मत करायी गयी थी. इसके बाद इसे पटमदा सीएचसी को वापस भेजा गया था. चिकित्सा पदाधिकारी ने भी माना कि एंबुलेंस की वर्तमान व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola