बोड़ाम के मेधावी छात्र परितोष सिंह ने नीट यूजी में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

मेधावी छात्र परितोष सिंह का फाइल फोटो। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोड़ाम के मेधावी छात्र परितोष सिंह ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी।

विज्ञापन

बोड़ाम: टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा निःशुल्क संचालित मोहनपुर कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के छात्र परितोष सिंह ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव दामोदरपुर और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 367 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 12,421 हासिल की है. इस रैंक के आधार पर उन्हें झारखंड के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन


बोड़ाम प्रखंड की लावजोड़ा पंचायत के दामोदरपुर निवासी राजमिस्त्री हरिहर सिंह एवं गृहिणी सुलोचना सिंह के पुत्र परितोष सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.परितोष वर्ष 2015 से 2017 तक टैलेंट सर्च एकेडमी के मोहनपुर कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के नियमित छात्र रहे. वर्ष 2017 में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2025 में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. टैलेंट सर्च एकेडमी के निदेशक एवं शिक्षकों ने परितोष की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola