चाकुलिया के केरूकोच में सड़क के बीच है बिजली के खंभे

Updated:
विज्ञापन
फोटो : केरूकोच मुखिया टोला में सड़क बन कर तैयार बीच में खड़े हैं बिजली के खंभे | Prabhat Khabar Network

केरूकोच मुखिया टोला में सड़क बन कर तैयार बीच में खड़े हैं बिजली के खंभे

चाकुलिया के केरूकोचा में सड़क के बीच बिजली के खंभे होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने खंभे नहीं हटाए।

विज्ञापन

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के केरूकोचा मुखिया टोला में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है. गांव में मुखिया फंड से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. सड़क पर बिजली के खंभे पहले से मौजूद थे. पंचायत की मुखिया फुलमनी मार्डी द्वारा बिजली विभाग को कई बार सड़क बनाने के लिए बिजली के खंभे को हटाने की मांग की गयी. आवेदन दिया गया.


चाकुलिया प्रखंड सभागार में विधायक द्वारा आयोजित बैठक में विधायक के समक्ष जीएम से भी आग्रह किया गया. इसके बावजूद बिजली का खंभा नहीं हटाया गया. बाध्य होकर मुखिया जी ने बिजली के खंभे को बीच में ही खड़ा रहने दिया और सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया. सड़क के बीचो-बीच फिलहाल दो बिजली के खंभे जस के तस खड़े हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola