East Singhbhum News : घाटशिला में राशि लेकर आवास नहीं बनाने वालों को भेजी जायेगी नोटिस

Published by : AVINASH JHA Updated At : 24 Apr 2025 12:31 AM

विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम ने बाघुड़िया पंचायत में आवास योजना का निरीक्षण किया

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत में बुधवार को राज्य स्तरीय टीम पहुंची. टीम ने पीएम और अबुआ आवास का निरीक्षण किया. टीम में एसपीएमयू रांची के रोशन पाट पिंगुआ, श्यामा सिन्हा, डीपीएमयू सुमन मिश्रा, जितेश कुमार सिंह, घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा, आवास कॉर्डिनेटर सुनील कुमार हांसदा शामिल रहे. टीम ने पंचायत भवन में बैठक कर मुखिया, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक से योजना की प्रगति पर चर्चा की. बैठक में 10 गांवों के लाभुकों ने समस्याएं रखीं. टीम ने कहा कि राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले को नोटिस भेजी जायेगी. लाभुक जल्द घर बनाने का प्रयास करें. आप सेल्फ जियो टैग करें. जियो टैग के 20 से 22 दिनों के अंदर बैंक खाता में पैसे आ जाते हैं.

महंगाई बढ़ी, दो लाख में नहीं बनेगा अबुआ आवास : लाभुक

लाभुकों ने बताया कि मैटेरियल के दाम आसमान छू रहे हैं. दो लाख रुपये में घर बनाना संभव नहीं है. पंचायत सचिव शालिनी कुमारी ने बताया कि कुछ लाभुक पहली क़िस्त उठाकर अधूरा घर बनाकर गांव से बाहर दूसरी जगह रह रहे हैं. टीम ने पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि उनको जल्द नोटिस भेजें. बताया गया कि कई लाभुकों का लेबर पेमेंट नहीं आया है. जियो टेग होने के बाद भी कई लाभुकों की दूसरी किस्त नहीं भेजी गयी है. टीम ने बीडीओ यूनिका शर्मा और मुखिया पबिता सिंह को आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मौके पर मुखिया पबिता सिंह, पंचायत सचिव शालिनी कुमारी, रोजगार स्नेहजीत प्रामाणिक, बीपीओ सुनाराम किस्कू, एई गुमदा मार्डी, जेई गौरव गुप्ता, राजीव महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola