ePaper

अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमा पर होगी पुख्ता सुरक्षा, अवैध परिवहन पर रहेगी निगरानी

Updated at : 12 Apr 2024 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमा पर होगी पुख्ता सुरक्षा, अवैध परिवहन पर रहेगी निगरानी

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

- लोकसभा चुनाव को लेकर कोल्हान आयुक्त, डीआइजी ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की

विज्ञापन

– लोकसभा चुनाव को लेकर कोल्हान आयुक्त, डीआइजी ने अंतरराज्यीय व अंतरजिला प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की – पश्चिम बंगाल के तीन, ओड़िशा के तीन व झारखंड के छह जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी व उनके प्रतिनिधि रहे मौजूद प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी एवं डीआइजी कोल्हान चौथे मनोज रतन ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में चुनाव के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था कैसे सुनिश्चित हो तथा आपसी समन्वय को लेकर विमर्श किया गया. बैठक में सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर (ओड़िशा), पुरुलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम (प. बंगाल) तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमा पर सुरक्षा और निगरानी, कानून व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों एवं अवैध सामग्रियों के परिवहन पर रोकथाम के उपाय व राज्य के सीमावर्ती थानों में व्हाट्सएप ग्रुप एवं वायरलेस के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की गयी. निगरानी व सुरक्षा को लेकर किये जा रहे प्रबंध के बारे में जानकारियां साझा की गयीं. सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखी तथा चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. सीमा जांच बिंदुओं तथा सीलिंग प्वाइंट के साथ आदतन अपराधियों व बदमाशों की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. मौके पर सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क बनाने व सूचना के आदान-प्रदान को लेकर प्रत्येक जिले में व्यवस्था बनाने की बात रखी गयी. साथ ही नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई. कोल्हान के आयुक्त ने आपसी समन्वय एवं सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया. कहा कि निर्वाचन कार्य में समन्वय, आपसी तालमेल को और बेहतर करना है. सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों के थाना एवं अनुमंडल स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया. डीआईजी, कोल्हान ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात हों. निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन करना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है. समन्वय और सहयोग से बेहतर परिणाम मिलेंगे. 107 की कार्रवाई, नोटिस तामिला, वारंटों का निष्पादन, सीसीए के तहत हुई कार्रवाई को भी आपस में साझा करने का सुझाव दिया. बैठक में शामिल हुए : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसपी सरायकेला- खरसावां मनीष टोप्पो, सिटी एसपी जमशेदपुर मुकेश लुणायत, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, रेल एसपी जमशेदपुर प्रवीण पुष्कर समेत सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर (ओड़िशा), पुरूलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम (पश्चिम बंगाल) तथा झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा के डीसी, एसएसपी, एसपी के प्रतिनिधि तथा पूर्वी सिंहभूम जिला के विधि व्यवस्था से संबंधित जिला व अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola