east singhbhum news: एयरपोर्ट के स्थान पर मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खुले

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 09 Apr 2025 12:42 AM

विज्ञापन

धालभूमगढ़ में देवशोल में ग्रामसभा आयोजित, ग्रामीणों ने एयरपोर्ट निर्माण का किया विरोध

विज्ञापन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए सरकार के आदेश पर देवशोल में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा में अंचलाधिकारी समीर कक्षप, बीडीओ बबली कुमारी, थाना प्रभारी मो अमीर हमजा के अलावा प्रखंड, अंचल के कर्मचारियों व ग्रामीण उपस्थित थे. ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा ने की. सीओ ने ग्रामीणों को एयरपोर्ट बनने से होने वाले सुविधाओं व लाभ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे एयरपोर्ट के समर्थन में प्रस्ताव पारित करें, इससे क्षेत्र का विकास होगा व लोगों को रोजगार मिलेगा. लेकिन ग्राम सभा में उपस्थित महिला और पुरुष ने एक स्वर में एयरपोर्ट का विरोध किया. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट होने से हमारी खेती और मवेशियों को चराने की जगह खत्म हो जायेगी. ग्रामीणों को वन उपज का लाभ नहीं मिलेगा. क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार नहीं मिलेगा. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एयरपोर्ट के विरोध में प्रस्ताव पारित किया. इसके अलावा एयरपोर्ट के स्थान पर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, अन्य विकास कार्य करने व उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर सहमति जतायी. बार-बार ग्रामसभा करने प्रशासन नहीं आए : ग्रामीण वहीं, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के समर्थन में प्रशासन बार-बार ग्राम सभा करने ना आये. अंचलाधिकारी व बीडीओ ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने एयरपोर्ट के समर्थन में अपनी सहमति नहीं दी. ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया जायेगा. ग्रामसभा में ये थे मौजूद दशरथ हांसदा, पीयूष मंडल, लक्ष्मीकांत घोष, नवकुमार राय, प्रदीप राय, आलोक गुप्ता, प्रेम कुमार, प्रकाश पुराण, रामदास सोरेन प्रह्लाद सोरेन, सोमाय मांडी, फागु मांडी, किशुन हांसदा, टीपू सोरेन, शिबू मांडी, रामचंद्र मांडी, पांचु हांसदा, फातु मंडी, फागुन्नाथ मांडी, देवला मांडी, शांति मांडी, विमला मांडी, जास्मी सोरेन, साकरो मांडी, कुयलू मुर्मू, बंगी मनी हांसदा, रुक्मणी मार्डी, गुरुवार मार्डी, झानो मुर्मू, कारमी मार्डी, साकरो सोरेन आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola