East Singhbhum News : पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत व नपं चुनाव निरस्त हो

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत व नपं चुनाव निरस्त हो

पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगर पंचायत चुनाव को जल्द निरस्त किया जाये

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया तरफ परगना बाबा परमेश्वर मार्डी के नेतृत्व में भारत जकात माझी परगना महाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को एक मांगपत्र सौंपा. इसमें कहा गया कि पेसा अधिनियम 1996 अनुसूचित क्षेत्रों में संताल जनजातीय समुदायों के लिए पारंपरिक माझी बाबा, परगना बाबा स्वशासन व्यवस्था को पूर्ण शक्ति देने के लिए लाया गया है. जल, जंगल, जमीन और खनिजों जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर संताल जनजाति के पारंपरिक माझी बाबा, जगमाझी बाबा, पारानिक बाबा, नायके बाबा, गोड़ेत बाबा, कुड़ाम नायके बाबा व मुकाम परगना बाबा पीड़ परगना बाबा, घाट परगना बाबा, तरफ परगना बाबा, देश परगना बाबा, दिशोम परगना बाबा एवं ल:वीर दिशोम परगना बाबा के अधिकार को पूर्ण रूप से मान्यता दिया जाये. विकास योजनाओं की मंजूरी और लाभार्थियों को चयन में पारंपरिक ग्राम सभा की भूमिका सर्वमान्य किया जाये. रीति-रिवाज व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाये, ताकि अपने विकास का निर्णय स्वयं ले सकें. इसके लिए झारखंड सरकार को स्वयं पहल करने की जरूरत है. तरफ परगना बाबा परमेश्वर मार्डी ने कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगर पंचायत चुनाव को जल्द निरस्त किया जाये. गांव में लाभार्थियों के चयन में ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार प्रदान किया जाये. रूढ़ी व्यवस्था के तहत कार्यरत गांव के पारंपरिक शासन व्यवस्था को शक्ति और फंड उपलब्ध कराया जाये. मौके पर दिशोम परानिक बाबा चंद्र मोहन मार्डी, पनत परगना बाबा बायाल किस्कू, माझी बाबा सुखलाल मुर्मू, मंगल मुर्मू, दुबराज मुर्मू, पूर्ण चंद्र मुर्मू, लखाई मुर्मू, जुमीदार मार्डी, चुनकाई हांसदा, दुख मुर्मू, महाचांद हांसदा, श्याम चरण मुर्मू, टीपू मार्डी, दिकू हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola