Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ में झारखंड की महिला लापता, परिवार के साथ शाही स्नान करने गयी थी प्रयागराज

महाकुंभ भगदड़ में लापता गीता देवी
Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ-2025 में मची भगदड़ में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के हाता की एक महिला गीता देवी लापता हो गयी है. उसकी खोजबीन जारी है.
Mahakumbh Stampede: हाता (पूर्वी सिंहभूम), संजय सरदार-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ-2025 में शाही स्नान के दौरान मची भगदड़ में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हाता की एक महिला लापता हो गयी है. उसके बारे में अब तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पायी है. लापता महिला का नाम गीता देवी है. उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है. वह अपनी सास रुक्मिणी सिंह, पति चैतन्य हेम्ब्रम एवं पुत्र हरनाम हेम्ब्रम के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज के लिए निकली थी. भगदढ़ में रांची की अंजू मिश्रा भी लापता हो गयी हैं. परिजनों ने जानकारी मिलने पर सूचना देने का आग्रह किया गया है.
भगदड़ में बिछड़ गयी गीता देवी
शाही स्नान के लिए सभी लोग मंगलवार रात को संगम तट पर गए थे. इसी बीच संगम नोज में मची भगदड़ से सभी बिछड़ गए. मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद सास रुक्मिणी सिंह, चैतन हेम्ब्रम एवं हरनाम हेम्ब्रम मिल गए, लेकिन गीता देवी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पायी है. इससे सभी लोग परेशान हैं. हाता स्थित घर में वर्तमान में बड़ा पुत्र दीपक हेब्रोम एवं उसकी पत्नी है. गीता देवी के बारे में किसी तरह की जानकारी मिलने पर दीपक हेम्ब्रम ने 8092758022 पर जानकारी देने की अपील की है.
रांची की अंजू मिश्रा भी हो गयी हैं लापता
अनुज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके मित्र की मां अंजू मिश्रा महाकुंभ प्रयागराज के काली मार्ग से लापता हो गयी हैं. इनका घर रांची में हैं. इन्होंने इनके बारे में जानकारी मिलने पर सूचना देने का आग्रह किया है. नीलेश मिश्र ने उनकी खोजबीन में मदद करने का आग्रह किया है.

भगदड़ पर क्या बोले पलामू के राम सुमिरन?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम त्रिवेणी के तट पर लगे महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में झारखंड की एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य महिला समेत काफी संख्या लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पलामू जिले के राम सुमिरन ने बताया कि घटनास्थल पर फैले जूते-चप्पल और लोगों के कपड़े घटना की सच्चाई बयान कर रहे हैं. सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस पर पथराव, कई श्रद्धालु घायल, भगदड़ के बाद सोनभद्र में रोकी गयी हैं बसें
ये भी पढ़ें: बैरिकेड तोड़कर आये जनसैलाब ने लोगों को रौंद डाला, झारखंड के राम सुमिरन ने बताया महाकुंभ में भगदड़ का आंखों देखा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




