East Singhbhum News : सेमीफाइनल में करनडीह ने जादूगोड़ा को हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 11:56 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

विजय बोस क्रिकेट : मऊभंडार और करणडीह के बीच फाइनल मैच कल

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सेमी फाइनल मैच गुरुवार को करनडीह एवं जादूगोड़ा के बीच खेला गया. इसमें करनडीह की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जादूगोड़ा की टीम ने 29.01 ओवर में 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम के बल्लेबाज देव विशाल 51 व धनु मंडल 34 रनों की पारी खेली. करनडीह टीम के गेंदबाज राजू गोप ने 5 व विशाल गोराई ने 3 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी करनडीह की टीम ने 27.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाकर मैच अपने नाम कर ली. टीम के बल्लेबाज ऋतिक गोप 57 व विशाल गोराई ने 34 रनों की पारी खेली. जादूगोड़ा टीम के गेंदबाज वाहिद अली 4 व आलोक सिंह 2 विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच राजू गोप को चुना गया. मैच में अंपायर शंकर पाल व बुद्धदेव साहू, स्कोरर की भूमिका मनोज पाठक ने निभायी.

21 को खेला जायेगा फाइनल मैच :

वीणापाणि स्टेडियम में 21 दिसंबर को मऊभंडार एवं करनडीह क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola