झारखंड के 23 जिलों के आंदोलनकारियों की तीन माह की पेंशन 4.26 करोड़ आवंटित, इनमें सर्वाधिक 65.06 लाख पूर्वी सिंहभूम को

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग व झारखंड आंदोलनकारी
झारखंड के गढ़वा जिले को छोड़कर अन्य 23 जिलों के आंदोलनकारियों की तीन माह की पेंशन 4.26 करोड़ आवंटित की गयी है. इनमें सर्वाधिक 65.06 लाख रुपए पूर्वी सिंहभूम जिले को आवंटित किए गए हैं.
जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज: झारखंड सरकार ने 23 जिलों (गढ़वा छोड़कर) के आंदोलनकारियों के लिए पेंशन मद में तीन माह की बकाया राशि 4,26,57,000 करोड़ का आवंटन कर दिया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आवंटन पत्र सभी जिलों के उपायुक्तों को भेज दिया गया है. इनमें सर्वाधिक राशि (65.06 लाख) पूर्वी सिंहभूम के आंदोलनकारियों लिए आवंटित की गयी है. जमशेदपुर के आंदोलनकारियों का एरियर मद में अभी भी तीन करोड़ से अधिक का बकाया है.
जिला आवंटित राशि
पूर्वी सिंहभूम : 65.06 लाख
सरायकेला-खरसावां : 14.28 लाख
चाईबासा : 8.80 लाख
बोकारो : 22.47 लाख
चतरा : 9.64 लाख
देवघर : 7.69 लाख
धनबाद : 37.89 लाख
दुमका : 42.32 लाख
गिरिडीह : 38:86 लाख
गोड्डा : 15.12 लाख
गुमला : 7.92 लाख
ALSO READ: झारखंड आंदोलनकारियों को गांव-गांव से चिन्हित कर रही है हेमंत सरकार, अब तक 10 हजार की हुई पहचान
जिला आवंटित राशि
हजारीबाग : 37.45 लाख
जामताड़ा : 13.27 लाख
कोडरमा 23.93 लाख
लातेहार : 1.00 लाख
लोहरदगा : 26.55 लाख
पाकुड़ : 1.98 लाख
पलामू : 1.47 लाख
रामगढ़ : 22.45 लाख
रांची : 22.50 लाख
साहेबगंज : 1.47 लाख
सिमडेगा : 3.32 लाख
खूंटी : 5.33 लाख
एरियर मद में अभी भी तीन करोड़ से अधिक बकाया
झारखंड आंदोलनकारी मंच के प्रदेश संयोजक संजय लकड़ा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के आंदोलनकारियों को सर्वाधिक राशि 65.06 लाख आवंटित की गयी है. ये झारखंड के किसी भी जिले के आंदोलनकारियों को मिलनेवाली सर्वाधिक राशि है. इसके बाद दुमका जिले के आंदोलनकारियों को 42.32 लाख और गिरिडीह जिले को 38.86 लाख रुपये मिलेंगे. जमशेदपुर के आंदोलनकारियों का एरियर मद में अभी भी तीन करोड़ से अधिक का बकाया है. राज्य सरकार द्वारा ये राशि जारी नहीं की जा रही है. इसे लेकर कई बार आंदोलनकारियों ने पत्राचार भी किया गया है.
ALSO READ: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बोकारो में किया एनएच जाम, चार घंटे आवागमन बाधित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










