बस्तीवासियों को जागरूक करेगा ‘जागो’ व ‘मुखी समाज’
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक संगठन जागो व मुखी समाज ने शहर के बस्तियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के माध्यम से बस्तीवासियों को वोट का महत्व से अवगत कराया जायेगा. साथ ही उनसे अच्छे उम्मीदवार को वोट देने का अपील किया जायेगा. ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके.
विज्ञापन
जमशेदपुर. ‘
जागो’ संगठन एवं मुखी समाज समन्वय समिति जमशेदपुर के विभिन्न बस्तियों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा. लोगों काे बताया जायेगा कि वे प्रलोभन या किसी के बहकावे में आकर अपना वोट न डालें, बल्कि अपनी सुझबूझ से अच्छे उम्मीदवार को अपना कीमती वोट दें. यह जानकारी शुक्रवार को गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सुमंत मुखी, विक्की मुखी व रमेश मुखी ने दी. उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने सुझबूझ से अपना कीमती वोट देना चाहिए. हर व्यक्ति को अपने वोट का महत्व को समझने की जरूरत है. वोट की कीमत को समझेंगे, तो इससे लोकतंत्र मजबूत होगा. संवाददाता सम्मेलन में प्रीतम मुखी, धीरज मुखी, सावन, पप्पू, राकेश, संतोष, शांति,राजू, सन्नी आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










