East Singhbhum News : स्वास्थ्य कर्मियों ने सात सूत्री मांगों पर भोजनावकाश में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : स्वास्थ्य कर्मियों ने सात सूत्री मांगों पर भोजनावकाश में दिया धरना

झारखंड राज्य चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का आंदोलन

विज्ञापन

धालभूमगढ़. झारखंड राज्य चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय के समक्ष भोजनावकाश में धरना दिया. कर्मचारियों ने आंदोलन का आह्वान किया. निरंजन महतो ने बताया कि झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्णय के आलोक में शुक्रवार को भोजनावकाश के समय धरना दिया गया.

कर्मचारियों की मांगें :

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सभी चार श्रम संहिता को निरस्त किया जाये, पीएफआरडीए एक्ट को निरस्त किया जाये, संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाये, निजीकरण व ठेका प्रथा पर कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाये, परिवार कल्याण कार्यकर्ता को प्रोन्नति दी जाये, सभी लिपिक को एक समान वेतन लागू करते हुए 2400 ग्रेड पे से प्रारंभ किया जाये व संविधान के अनुच्छेद 310, 311(2), ए, बी और सी को निरस्त किया जाये. मौके पर संघ के शाखा अध्यक्ष साहेब राम मांडी, महामंत्री सोमाय मांडी, निरंजन महतो, श्यामा देवी, नीलम कुमारी सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola