East Singhbhum News : अफवाह के कारण स्कूलों में घटी उपस्थिति, पुलिस बोली- कानून हाथ में न लें

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गालूडीह व एमजीएम क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से दहशत

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. स्थिति है कि दहशत के कारण ग्रामीण लाठी-डंडा और पारंपरिक हथियार लेकर रात भर गांवों में पहरेदारी कर रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने रात में संदिग्ध वाहनों और काले कपड़ों में संदिग्ध लोगों को देखा है. कुछ स्थानों पर ड्रोन जैसी उड़ती हुई वस्तुएं देखने की भी चर्चा है, जिससे डर और बढ़ गया है.

इन गांवों में रात भर हो रही पहरेदारी:

एमजीएम के दलदली, ईटामाड़ा, हाड़माडीह, गोविंदपुर, सुकलाड़ा और गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाकुर्शी, छोटाकुर्शी, सालबनी, घुटिया, पायरागुड़ी, आमचुड़िया, बाघुड़िया, रूगड़ीडीह, भुरुडांगा सहित कई गांवों के लोग रात भर जाग रहे हैं.

स्कूलों में कम हुई बच्चों की उपस्थिति

अफवाह का सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है. अभिभावक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं. गांव से दूर शिक्षण केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति पहले की तुलना में काफी कम हो गयी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अबतक बच्चा चोरी या किसी के लापता होने की कोई भी आधिकारिक सूचना या शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है.

पुलिस की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. सोशल मीडिया और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित करें. किसी भी संदिग्ध के साथ मारपीट न करें, यह दंडनीय अपराध है. बिना पुष्टि के किसी भी खबर को सोशल मीडिया पर वायरल न करें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और लोग घबराने के बजाय सतर्क रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola