East Singhbhum News : नयी दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना अनुभव रखेंगी मुसाबनी की तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन

महिला दिवस के मौके पर पंचायती राज मंत्रालय करेगा आयोजन, झारखंड से कुल नौ महिला मुखिया होंगी शामिल, पूर्वी सिंहभूम से एकमात्र
मुसाबनी. आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 4 व 5 मार्च को राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगी. उक्त आयोजन महिला दिवस पर पंचायती राज मंत्रालय करेगा. पूर्वी सिंहभूम जिले से एकमात्र मुखिया दुलारी सोरेन का चयन हुआ है. झारखंड के विभिन्न आकांक्षी प्रखंडों से कुल नौ महिला मुखिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. जानकारी के अनुसार, दुलारी सोरेन नयी दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में अपने अनुभवों को साझा करेंगी. सम्मेलन में महिलाओं के विकास, महिला सशक्तीकरण, पंचायतों के विकास आदि पर चर्चा होगी.आकांक्षी जिला कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक झा ने कहा कि मुखिया दुलारी सोरेन सम्मेलन में भाग लेकर जिले के मुखिया के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी. दुलारी 3 मार्च को रांची से दोपहर ढाई बजे विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी. सम्मेलन में भाग लेकर 5 मार्च को वापस लौटेंगी. जानकारी हो कि तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन वर्ष 2016 में नयी दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय से राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सम्मान समारोह में उपायुक्त के साथ सम्मानित हो चुकी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




