पहली ही तेज बारिश में हाथीजोबड़ा में घरों में घुसा पानी, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Author Sidharth Anand|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घाटशिला के हाथीजोबड़ा में मूसलाधार बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की खराब व्यवस्था पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

घाटशिला: मूसलाधार बारिश से घाटशिला प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत हाथीजोबड़ा नालापार के घरों में जलमग्न हो गया. शनिवार अहले सुबह करीब आठ से दस घरों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घरों में आधे से अधिक पानी भर जाने से घरेलू सामान भी खराब हो गया, जबकि कई परिवार पूरी रात सो नहीं सके. सुबह लोगों ने मोटर लगाकर घरों से पानी निकाला और जाम नाली की कुदाल से सफाई कर पानी की निकासी का प्रयास किया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों में घुस रहा है. रीना मान, बेबी गुप्ता, स्वपन सिंह, रानी मान और अमित मान सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. स्थानीय निवासी सविता कुमारी ने कहा कि पहली ही बारिश में घरों की यह स्थिति हो गयी. पानी भरने से घरेलू सामान तहस-नहस हो गया है. उन्होंने नालियों की सफाई एवं मरम्मत कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Sidharth Anand

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola