East Singhbhum News : पर्यटकों के आगमन से बासाडेरा, बुरुडीह धारागिरी के ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पर्यटकों के आगमन से बासाडेरा, बुरुडीह धारागिरी के ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

पर्यटकों के लिए ग्रामीण गाइड का काम भी करते हैं, धारागिरी घुमाकर लाते हैं

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों बासाडेरा, बुरुडीह व धारागिरी में पर्यटकों के आगमन से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. पर्यटन सीजन में यहां आधा दर्जन अस्थायी दुकानें लगती हैं, जहां चाय, बिस्कुट, आलू चॉप, पियाजी, भात-मछली, मुर्गा-रोटी जैसी खाद्य सामग्री बिकती है. नवंबर से मार्च तक पर्यटकों की आमद से गरीब व मध्यमवर्गीय ग्रामीणों को दो वक्त की कमाई हो जाती है. धारागिरी पहाड़ नीचे व बासाडेरा सबर बस्ती के आसपास लगने वाली ये दुकानें पर्यटकों की जरूरतें पूरी करती हैं. दुकानदार बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत रहते हैं. पर्यटकों के लिए ग्रामीण गाइड का काम भी करते हैं, धारागिरी घुमाकर लाते हैं. इससे टेंपू, रिक्शा चालकों को भी लाभ होता है. अक्तूबर से फरवरी-मार्च तक मौसमी रोजगार मिलता है. ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन बढ़ावा देने से रोजगार और बढ़ेगा, राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola