हाता-टाटानगर, हल्दीपोखर-कोवाली सड़क की होगी मरम्मत

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
विधायक संजीव सरदार का प्रयास रंग लाया. सेरालडीह- ओडिशा बार्डर तक पुनर्निर्माण किया जायेगा.
पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत व एक सड़क का पुनर्निर्माण किया जायेगा. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल की ओर से निविदा का प्रकाशन कर दिया गया है. निविदा की प्रकिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. यहां सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी. मरम्मत किये जानेवाली सड़कों में मुख्य रूप से हाता से टाटानगर स्टेशन, जमशेदपुर (18 किमी), हल्दीपोखर से कोवाली (12 किमी) तथा मुसाबनी-डुमरिया-आस्ता कोइमा से ओडिशा बाॅर्डर(47.30 किमी) शामिल हैं. जबकि सेरालडीह-नरसिंहबहाल वाया मुड़पा से ओडिशा बाॅर्डर (15 किमी) तक सड़क पुनर्निर्माण शामिल हैं. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी. इसे देखते हुए सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की अनुशंसा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री से की गयी थी. निविदा की प्रकिया पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










