गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती समारोह आज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
ओलचिकी के जनक गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू का जयंती समारोह रविवार 5 मई को मनाया जायेगा. हालांकि आदिवासी समाज के कई लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन उनका जयंती समारोह मनायेंगे. दोनों की दिन अपने जगह पर सही है. जिस दिन गुरु गोमके का जन्म हुआ था संयोग से उस दिन 5 मई और बुद्ध पूर्णिमा था. कुछ लोग तारीख के अनुसार मनाते हैं. वहीं कुछ लोग उनकी जयंती समारोह बुद्ध पूर्णिमा के दिन मनाते हैं.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सरजामदा में सरना सुसारी गांवता की ओर रविवार पांच मई को गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनायी जायेगी. गांवता के श्याम चरण हेंब्रम ने बताया भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह सात बजे पूजा-अर्चना होगी. उसके बाद शाम छह बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा. शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित चर्चा के लिए एक बैठक हुई. इसमें श्याम चरण किस्कू, मदन मोहन हांसदा, रूपचांद हेंब्रम, पार्वती सोरेन आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










