east singhbhum news: जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ अनुमंडल

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 08 Apr 2025 1:16 AM

विज्ञापन

घाटशिला और मऊभंडार की सात अखाड़ा कमेटी ने गाजे-बाजे संग निकाला रामनवमी का झंडा जुलूस

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला और मऊभंडार की सात अखड़ा कमेटी ने सोमवार को दशमी के दिन भव्य रामनवमी अखाड़ा झंडा जुलूस निकाला. इस दौरान शाम से देर रात तक जुलूस में शामिल लोग हैरत अंगेज करतब दिखाते रहे. जुलूस में एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम… के जयघोष से घाटशिला और मऊभंडार गुंजायमान रहा. पूरा इलाका राममय हो गया. जुलूस देखने के लिए मऊभंडार से लेकर घाटशिला तक रामभक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर घाटशिला और मऊभंडार में उत्साह से पर्व मनाया गया. जुलूस में युवक व युवतियों ने चौक-चौराहों पर एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया.

विभिन्न अखाड़ा समितियों ने महाभंडारा का भी आयोजन किया. जुलूस में शामिल युवा कलाकारों ने जगह-जगह चौक-चौराहों में तलवारबाजी, लाठी, भुजाली, कुश्ती समेत एक बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए घाटशिला से मऊभंडार तक मुख्य सड़क के किनारे जगह पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा शरबत का वितरण किया गया.

इन अखाड़ों ने निकाला जुलूस

मऊभंडार शिव मंदिर बजरंग परिषद अखाड़ा समिति, बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार, प्रशांता अखाड़ा समिति ए-ब्लॉक मऊभंडार, महावीर क्लब तुमानडुंगरी, व्यायाम समिति गोपालपुर, राजवाड़ी राजस्टेट अखाड़ा समिति, काशिदा अखाड़ा समिति

शोभायात्रा में झांकी और छऊ नृत्य ने बांधा समां

शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही. कहीं छऊ नृत्य, तो कहीं हनुमान जी के रूप में कलाकारों ने शोभा यात्रा को शानदार बनाया. शोभायात्रा में भगवा ध्वज, लाठियां और शास्त्र धारण किए हुए उत्साही युवाओं ने ””””जय श्री राम”””” के नारों से गगन गुंजा दिया.

कमेटी ने अतिथियों को पगड़ी पहना किया सम्मानित

घाटशिला के मऊ भंडार शोभायात्रा व जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र नारायण सिंह देव, भाजपा के घाटशिला विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल मुर्मू, लखन माडी, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कॉलटू चक्रवर्ती, दिनेश साव, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, जिप देवयानी मुर्मू, पूर्व जिप गीता मुर्मू, एनके राय, नवल सिंह, संतोष दास आदि शोभा यात्रा में शामिल हुए, जिन्हें अखाड़ा कमेटी ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.

घाटशिला बाजार समिति की झांकी रही आकर्षक

घाटशिला बाजार समिति के द्वारा शोभा यात्रा का बेहतर आयोजन किया. सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के पास दशमी के दिन शाम में शोभा यात्रा के आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. भगवान राम के रूप में अमर भकत, लक्ष्मण के रूप में कुंदन भकत, माता सीता के रूप में अंकिता बक्सी, हनुमान के रूप में हंसराज भकत, ऋषि के रूप में दीपक, बाल हनुमान के रूप में रोहित बक्शी, हनुमान के रूप में हंस और ओझा बने. शंकर प्रसाद शर्मा ने सभी की सजावट की.

शोभायात्रा में ये थे मौजूद

मऊभंडार बजरंग परिषद अखाड़ा समिति के लाइसेंसी सह उत्साद शेखर रवानी, प्रकाश जयसवाल, मंतोष मंडल, किशन नमाता, बी-ब्लॉक महावीर क्लब के लाइसेंसी शंभु जेना, रूपेश दुबे, अध्यक्ष जगतराम, उस्ताद अशोक चौधरी, महावीर क्लब तुमानडुंगरी के लाइसेंसी अर्जुन बेहरा, विशाल कर्मकार, सुरेश रवानी, गोविंदा बेहरा, विजय कर्मकार, राजवाड़ी राजस्टेट अखाड़ा समिति के अध्यक्ष बिमल नामाता, बादल चौधरी, सचिव मनोज सिंह, सुनील जैन, काशीनाथ नामाता, काशिदा अखाड़ा समिति के लाइसेंसी संजय अग्रवाल, अध्यक्ष सब्यसाची चौधरी, सचिव अमित अग्रवाल, सपन मुंडा, पोल्टू सरदार, व्यायाम समिति गोपालपुर के जितेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, रंजीत ठाकुर, राम सियासन सिंह, रणवीर सिंह, प्रशांता अखाड़ा समिति के लाइसेंसी राजू शर्मा, प्रदीप साह, मनोज परीडा, रविंदर सिंह, साहिल आनंद आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola